बिलासपुर

मस्तूरी विधायक डॉ बांधी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भगवान गणेश की उतारी आरती ,भक्तिमय हुआ देवरीखुर्द

डेस्क

देवरीखुर्द क्षेत्र में गणेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पंडालो में विराजे गणेश मंदिर में सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल हो रहे हैं। स्थानीय हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार को पंडाल की आकर्षक सजावट कर गणेश मूर्ति को 56 भोग लगाया गया।इस दौरान पूर्व मंत्री व मस्तुरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी भी गणेश जी की आरती कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवन विघ्नहर्ता की आरती की इस दौरान कॉलोनी की महिलाओं ने परिजनों के साथ भगवान गणेश की आरती उतारी जिसके बाद मस्तुरी विधायक के साथ उपस्थित सैकड़ो समर्थक ने भी पारी पारी से भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने माँ सतबहनिया दाई मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और व मंदिर प्रांगण में विराजे भगवान गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना व आरती की की ।

अपने वन टू वन कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधायक डॉ बांधी देवरीखुर्द स्थित अटल आवास पहुंचे जहां अटल आवास निवासियों द्वारा स्थापित गणेश पंडाल में पहुंचकर श्री गणेश की पूजा अर्चना की साथ ही भोग ग्रहण किया भोग ग्रहण किया।

तय कार्यक्रम के अनुसार डॉ बाँधी स्टार ग्रुप द्वारा आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शामिल हुए जहां स्टार ग्रुप के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया इस दौरान के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अध्यक्ष श्री बी पी सिंह पूर्व पंच लक्ष्मी यादव विधायक प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जुगल किशोर झा पंकज सिंह ,विनोद शुक्ला लक्ष्मण मानिकपुरी जनपद सदस्य श्रीमती सुकृता गोयल जयराम नगर का गतौरा मंडल के मंत्री अनीश सैनिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,