जांजगीर चाँपा

डकैती करने पहुँचे आरोपियों ने खुद को बताया क्राइम ब्रांच का पुलिस और लूट ले गए लाखों… तफ़्तीश के दौरान 7 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाँपा देवेंद्र निराला

जांजगीर – जांजगीर जिले के अंतर्गत 23 अक्टूबर को बाराद्वार स्थित रायपुरा में हुए डकैती की गुत्थी को स्थानीय पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में वारदात को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों के साथ करीब 9 लाख 87 हजार के क़ीमती नगद और समान जब्त किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी पारूल माथुर ने बताया की 23 अक्टूबर को रायपुरा भाठापारा निवासी इतवारी कुर्रे अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे एक चारपहिया वाहन में 7 लोग आर्मी वाले ड्रेस में अपने आप को क्राइम ब्रांच वाले बताते हुए तुम लोग शराब बेचते हो करके घर वालों से पूछताछ करने लगे और परिवार के दो सदस्यों को गाड़ी में बिठाकर कार लॉक कर दिया।

रिवाल्वर की नोक पर घर में घुसे और घर में रखे डेढ़ लाख रुपए नगदी, दो लाख रुपए के जेवर मिलाकर 3.5 लाख की डकैती कर भाग निकले थे। उक्त मामले में संलिप्त एक आरोपी मत्ती रात्रे को पहले संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर जा रही थी। काफी मशक्कत के बाद उसने राज खोल दिया। जिसके बलबूते पुलिस ने डकैती कि घटना को अंजाम देने वाले सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक देसी कटटा, 47 हजार नगद और 1 लाख के सोने – चांदी के जेवर और वारदात में प्रयुक्त टाटा सफारी वाहन सहित 9 लाख 87 हजार रूपए का माल बरामद किया है।

इन आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम..

1. मत्ती रात्रे पिता स्व. मोहन लाल 32 मालखरौदा

2. पुष्पेंद्र सोनवानी पिता दूजेराम 35 छोटे सीपत

3. ओमप्रकाश बर्मन पिता पालू राम 28 सपिया

4. अजय कश्यप पिता बलदाऊ 23 मरघट्टी

5. तुलेश यादव पिता परमानंद 22 मरघट्टी

6. सतीष कुर्रे पिता पीतांबर 23 रनपोटा

7. टेकचंद चंद्रा पिता खीकराम 23 लखुर्री

अन्य वारदातों को लेकर पहले भी जेल की हवा खा चुके है सरगना….

डकैती के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में मुख्य आरोपी मत्ती रात्रे ने ही घटना का प्लान तैयार कर अपने साथियों के साथ उसे अंजाम दिया था। जब पुलिस ने उसके रिकॉर्ड खांगले तो पता चला कि मत्ती रात्रे आदतन बदमाश है।

जो हत्या, लूट और एनडीपीएस एक्ट के मामले में ओडीसा, मलकान गिरी और डभरा लूट सहित अन्य कई मामलों का आरोपित रह चुका है और जेल की हवा खा चुका है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...