बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर :- जिले में फिर 80 प्लस पॉजिटिव मरीजों की पहचान, बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले रविवार को 83 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कि है। जिनमे से 80 बिलासपुर जिले के है। तो वही 3 मरीज दीगर जिले के है। जिन्हें मिलाकर जिले में कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 13432 हो गई है। जिले के 80 मरीजो में से सर्वाधिक 46 मरीज शहरीय क्षेत्रों के है। जबकि मस्तूरी, बिल्हा,कोटा और तखतपुर ब्लॉक से 36 मरीजो की पहचान की गई है। पॉजिटिव मरीजो में मेडिकल स्टाफ,रेलवेकर्मी,निजी कर्मचारी सहित अन्य लोग शामिल है। जो पूर्व में संक्रमितो के संपर्क में आकर संक्रमित हुए है। शहर में फिलहाल कोरोना की गति में आंशिक अंकुश लग सकी है। लेकिन अब भी लगातार जिले से पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। इसी कड़ी में रविवार को मिले पॉजिटिव मरीज आशीर्वाद वैली ,जूना बिलासपुर ,विनोबा नगर, तारबहार, हेमू नगर ,मस्तूरी ,तिफरा, अशोकनगर ,कोटा ,अरपा कॉलोनी कोटा,, रॉयल टाउन ,मोपका,कुदुदंड,27 खोली, कश्यप कॉलोनी, रामा वैली, जराभाटा ,ग्रीन सिटी ,मुंगेली नाका ,शुभम विहार, तिफरा,व्यापार विहार ,तखतपुर ,बंधवापारा, गांधी चौक, सरकंडा अशोकनगर तिलक नगर ,नारायणी हॉस्पिटल, प्रताप चौक, लखराम, विवेकानंद नगर, रेलवे कॉलोनी ,नयापारा बिल्हा, ओल्ड बस स्टैंड बिलासपुर ,,रतनपुर ,वेद परसदा मस्तूरी सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। इस बीच राहत की बात यह है। कि बीते 24 घन्टे में 223 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिसे मिलाकर अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो कि संख्या 12348 हो गई है। जबकि अब भी जिले में 852 एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार अब भी जारी है। 

दो मरीजो ने फिर गवाई जान..

जिले में कोरोना से मौत होने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भी दो संक्रमित मरीजो की मौत जिले के अलग अलग हॉस्पिटल में हुई है। जिसमे एक बिलासपुर जिले का है। तो वही दूसरा मरीज जांजगीर जिले का निवासी है। जिन्हें मिलाकर जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो कि संख्या 232 हो गई है। रविवार को पहली मौत सिम्स हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम धनिया में रहने वाले 45 वर्षीय ग्रामीण ने रविवार को अंतिम सांसे ली है। बताया जा रहा है, पूर्व में ग्रामीण की तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने सिम्स लाया था। जहाँ उसका उपचार किया जा रहा था। लेकिन उसकी तबीयत अचानक रविवार देर रात खराब हो गई और उसी दौरान शनिवार रात करीब 12.40 में मरीज की मौत हो गई। इसी तरह दूसरी मौत नारायणी हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ जांजगीर में रहने वाले 24 वर्षीय युवक की मौत हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार