मस्तूरी

मॉर्निंग वॉक पर जाना एक ग्रामीण को पड़ा भारी, अज्ञात चोरों ने तड़के सुबह घर में बोला धावा, हजारों के माल पर किया हाथ साफ

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्रामीण क्षेत्रों में इनदिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ अज्ञात चोरों ने एक कृषक के घर मे धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर सहित नगदी मिलाकर 40 हजार रुप्ए की चोरी कर ली। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। जहाँ जानकारी देते हुए पुराना बस्ती निवासी रमाशंकर तिवारी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 4.45 बजे वह मार्निंग वाक में निकला था।

उस वक्त घर मे उनकी पत्नी और नाती सोए हुए थे। लिहाजा उसने दरवाजे के सिटकनी बाहर से लगाई थी। जब वह मॉर्निंग वॉक से करीब 6 बजे लौटा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था और उसके पत्नी,नाती सोए हुए थे। जब प्रार्थी पूजा रूम में पहुँचे तो पता चला कि वहाँ रखे पेटी का कुंदा टूटा हुआ था और उसमें रखे जेवर मंगलसूत्र,लाकेट,बिछिया,पैरपट्टी,गेहू दाना सहित दस हजार रुपए गायब थे।

प्रार्थी के अनुसार उसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त मामले में मस्तूरी पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ...