जांजगीर चाँपा

नशेड़ी पुत्र से परेशान पिता ने उतारा मौत के घाट, हथौड़े से किया वार…फिर पछतावे के बाद पुलिस को दी सूचना

रमेश राजपूतजांजगीर – प्रदेश में नशे में डूबते युवा पीढ़ी अब परिवार के लिए परेशानी का सबब बनने लगे है। एक ऐसे ही मामले ने पिता को हत्यारा बना दिया। जिस पिता ने अपने ही बेटे को बड़े ही लाड प्यार से बड़ा किया। आज उसके नशे के लत और उसके द्वारा किए जा रहे घरेलू हिंसा से तंग आकर पिता ने अपने सपूत की ही जान ले ली। यह पूरा मामला जांजगीर जिले का है। जहाँ बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जावलपुर निवासी सुमेंदराम धीवर ने अपने बेटे सुखीराम धीवर को मौत के घाट उतार दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शराब के नशे में चूर होकर सुखीराम धीवर अपने पिता सुमेंदराम धीवर और उसकी माँ के साथ गाली गलौज कर रहा था। इसी बीच बाप बेटे के बीच जमकर विवाद हो गया। रोज रोज के झगड़े से परेशान पिता सुमेंदराम धीवर ने तैश में आकर अपने पुत्र के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिता को आत्म ग्लानी हुआ तो उसने गांव के कोटवार को घटना की जानकारी दी।जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच आरोपी पिता सुमेंदराम धीवर को गिरफ्तार कर लिया है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आरोपी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...