बिलासपुर

कंपनी गार्डन में घूमने गई युवती से छेड़छाड़… दोस्त के विरोध करने पर आरोपियों ने मारा चाकू, शहर में अपराधियों के आतंक से डर का माहौल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन थाना इलाके में युवती से छेड़खानी और उसके दोस्त पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। जिसमे आरोपी ने सरकंडा में रहने वाले नानू के पैर पर चाकू से वारकर उसे घायल कर दिया। वही घटना के तुरंत बाद सिविल लाइन पुलिस घायल का उपचार कराने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में रहने वाला नानू निषाद बुधवार की शाम अपनी फ्रेंड को घुमाने के लिए कंपनी गार्डन आया हुआ था। इसी बीच गार्डन में युवती वाशरूम की ओर गई वहां पहले से ही मौजूद नशेड़ी कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी थी।

जब युवती ने शोर मचाकर अपने दोस्त को बुलाया तो नानू ने युवकों को समझाईश देकर बीच-बचाव करने कोशिश की जिसके बाद एक युवक ने नानू के पैर में चाकू से वार कर दिया जिससे युवक लहूलुहान हो गया है। इधर हंगामा होते देख गार्डन में मौजूद लोग भी वहां पहुंचने लग गए थे, लोगों की भीड़ बढ़ती देख हमलावर युवक वहां से भाग निकले, घायल नानू ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। उसने बताया कि हमलावर एक युवक महामाया चौक के पास रहने वाला है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। शहर में विगत कुछ दिनों से चाकूबाजी की वारदातो में लगातार वृद्धि हो गई है।आए दिन चाकू बाजी होते नजर आ रहा है। आज सुबह ही सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...