बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर :- बढ़ने लगी पॉजिटिव मरीज़ो के मिलने की तादात…फिर से बढ़ने लगे आंकड़े

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दीपावली के ठीक बाद कोविड टेस्ट सेंटर में फूल टाइम संदेहियों के जांच होने के पहले ही दिन जिले में संक्रमित मरीजो की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। महज 24 घन्टो में ही जिले से 71 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। जिनमे सर्वाधिक 59 मरीज तो शहरीय इलाकों के है। तो वही 12 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 14208 हो गई है। आपको बता दे सोमवार को मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर, हाईकोर्ट कर्मचारी, अशासकीय कर्मचारी ,रेलकर्मी सहित अन्य कोरोना के गिरफ्त में आए है। साथ ही शहर के अलग  हॉस्पिटलों से भी नए मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमे आरबी हॉस्पिटल से 62 और 48 वर्षीय मरीज, श्रीराम केयर से 75 वर्षीय बुजुर्ग सहित सिम्स से एक 37 वर्षीय व्यक्ति और एक फीमेल मरीज शामिल है। इसके अलावा तिलक नगर निवासी 28 वर्षीय डॉक्टर और हाईकोर्ट से 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। सोमवार को जिले के हाई कोर्ट ,शिव टॉकीज, सोन गंगा कॉलोनी,दयालबंद, तिलक नगर, चंदेला नगर ,टिकरापारा , चाटींडीह, कया बिल्हा ,परिजात एक्सटेंशन ,,यदुनंदन नगर,, तोरवा, विनोबा नगर ,कपिल नगर ,,दीनदयाल कॉलोनी, गांधीनगर रतनपुर ,महाराणा प्रताप चौक, सेंदरी, गोलपारा ,जरहाभाटा, उसलापुर, स्वास्तिक कॉलोनी, कोटा ,खमतराई ,करबला, रेलवे कॉलोनी ,सरकंडा, ओम नगर ,मोपका,, तखतपुर ,मस्तूरी सहित अन्य हिस्सों से मरीजो की पहचान की गई है। वही बीते 24 घन्टे में 103 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 13157 हो गई है। जबकि अब भी 810 मरीज एक्टिव है। जिनका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...