रायपुर

फांसी के फंदे पर झूलती मिली एक ही परिवार के 5 सदस्यों की लाश, हत्या या आत्महत्या क्या है यह सनसनी खेज मामला….गृहमंत्री ने भी दिए जांच के निर्देश

रमेश राजपूत

रायपुर – अभनपुर थाना के केन्द्री गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्री गांव में कमलेश साहू का शव फंदे पर लटका मिला,मकान के दूसरे कमरे में मृतक की माँ,पत्नी,और दो बच्चों का शव भी मिला।मृतकों की पहचान कमलेश साहू 35 साल, प्रमिला साहू 30 साल, ललिता साहू 60 साल, नरेंद्र कुमार साहू 8 साल, कीर्ति साहू 10 साल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फांसी के फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि एफएसएल टीम की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक कमलेश ने पहले अपने घर वालो की हत्या की फिर फांसी के फंदे पर झूल गया। फ़िलहाल पुलिस अभी सूक्ष्मता से जांच में जुटी है इसके साथ ही मृतक परिवार के पड़ोसियों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। एक ही परिवार के पांच लोगों के इस तरह शव मिलने से आस-पास सनसनी फैली गई है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। बहरहाल इस घटना के पीछे क्या वजह है और इनके साथ ऐसा क्या हुआ यह पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब