बिलासपुर

दो महीनों में 73 चोरी और लूट के मामलों में 124 आरोपियों तक पहुँची पुलिस, नगदी सहित 34 लाख 76 हजार से अधिक की हुई जब्ती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में जिस तरह से चोरी और लूट की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी उन सभी प्रकरणों में जिला पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ लगातार पतासाजी कर कार्यवाही कर रहा है ।इस पूरे मामले में विभिन्न थानों में तैनात पुलिस की  टीमें चोरी और लूट के मामलों को सुलझाने में लगे हुए हैं ।पुलिस प्रशासन के मुताबिक 2 महीने यानी अक्टूबर और नवंबर में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 73 चोरी और लूट के मामलों में 124 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसमें बिल्हा ,सिरगिट्टी सरकंडा ,सिटी कोतवाली चकरभाटा सहित अन्य थानों में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को धर दबोचने में पुलिस सफल हुई है और इनसे घटना के बाद लूट और चोरी के सामानों को जब्त भी किया गया है।

मामले को सुलझा लेने के बाद पकड़े गए आरोपियों के पास से ₹34 लाख 76 हजार से भी अधिक की संपत्ति जिला पुलिस ने जब्त की है। इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है ।

पुलिस द्वारा इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।इसके साथ ही पुलिस प्रशासन उम्मीद भी जाता रहा है कि इससे अपराधियों में कहीं ना कहीं भय रहेगा और जिले में शांति व्यवस्था कायम रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...