छत्तीसगढ़रतनपुर

फिल्म हिट कराने रतनपुर महामाया की शरण में पहुंचे एक्टर राहुल राय

माता की पूजा-अर्चना दर्शन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

धार्मिक नगरी रतनपुर में आशिकी फिल्म के सुपरहिट एक्टर राहुल रॉय सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी के दर्शन करने के लिए सुबह 11 बजे रतनपुर पहुंचे। जहां वे महामाया देवी की पूजा-अर्चना दर्शन करने के बाद महामाया ट्रस्ट के कार्यालय में कुछ देर के लिए रुके । इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रतनपुर पुलिस के द्वारा कड़ा इंतजाम किया गया था । कार्यालय में लोगों से बातचीत करने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाया उसके बाद बिलासपुर लौट गए ।
सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर रतनपुर में आज सुबह 11 बजे फिल्म एक्टर राहुल राय महामाया दर्शन के लिए पहुंच गए जहां पर उन्होंने मां महामाया देवी की पूजा-अर्चना दर्शन किया उसके पश्चात ट्रस्ट के कार्यालय में गए । इस दौरान रतनपुर पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया गया था । कुछ देर कार्यालय में रुकने के बाद बिलासपुर के लिए लौट गए । बताया जा रहा है कि फिल्म एक्टर राहुल राय दो दिनों के लिए बिलासपुर शहर में पहुंचे हैं,दरअसल बीती रात 8 बजे अचानक बिलासपुर के एक मॉल में पहुंचने से लोगों को यक़ीन ही नही हो रहा था कि बॉलिवुड के स्टार उनके आखों के सामने है,वही छत्तीसगढ़ में फिल्म बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा की यहा के लिए अलग विषय और सबजेक्ट ढूँढना पड़ेगा, तब फिर यहा फिल्म बनाने में अच्छा लगेगा।

नगर के मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान फिल्म स्टार राहुल रॉय ने बताया कि कई साल पहले वह फिल्मी करियर बीच में छोड़कर आस्ट्रेलिया जाकर बस गए थे,वर्ष 2015 में वह आस्ट्रेलिया से वापस लौटे और फिर से फिल्मी दुनिया की ओर रुख किया,इस समय उनकी करीब चार फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं,एक बार फिर रुपहले पर्दे पर वापसी कर रहे हैं,कई सालो बाद उनकी फिल्म रिलीज होगी। वे दो दिनों के लिए बिलासपुर पहुंचे हैं। बिलासपुर में अब तो विमान सेवा आरम्भ हो रही है।फिर तो आना जाना लगा रहेगा। बिलासपुर बेहद शांत प्रिय शहर लगता है। छत्तीसगढ़ में फिल्मो की शूटिंग करने लिए पूछने पर उन्होंने कहा कि यहां किसी फिल्म की शूटिंग करने के लिए लोकेशन व अच्छे से इस क्षेत्र को समझना एनालिसिस करना पड़ेगा।और अलग टाईप का सबजेक्ट ढूँढना पड़ेगा। तब फिर यहा के विषय पर फिल्म बनाने में अच्छा लगेगा । आगे लोगों के द्वारा बताया जाता है कि उनके आने वाली फिल्मों में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो इसके लिए वे आज रतनपुर में पहुंचकर महामाया का दर्शन किया है । आपको बता दें कि राहुल राय बिग बॉस सीजन वन के विनर भी रह चुके हैं लंबे वक्त के बाद वापसी कर रहे राहुल राय का बिलासपुर आना और रतनपुर आकर मां महामाया के दर्शन करना पुरे अंचल के लिए उपलब्ध ही की बात है

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...