बिलासपुर

कोरोना Update बिलासपुर:- जिले में 150 से अधिक नए मरीज़ो की पहचान, लगातार जारी है संक्रमण का दौर….

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में एकबार फिर कोरोना रिटर्न की संभावना बढ़ने लगी है। क्योंकि दीपावली के बाद से ही रोजाना संक्रमितो की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले में 152 नए संक्रमित मरीजो की पहचान की है। जिनमे 151 मरीज बिलासपुर जिले के है। तो वही केवल एक मरीज जांजगीर जिले का रहने वाला है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 14668 हो गई है। आपको बता दे शुक्रवार को जिले में सर्वाधिक 87 मरीज शहरीय क्षेत्रों के है। तो वही ग्रामीण इलाकों में भी 64 नए मरीजो की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कि है। इन मरीजो में मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,पुलिसकर्मी,रेलवेकर्मी और ऑफिसर सहित निजी कमर्चारी और शासकीय कर्मचारी भी शामिल है। इसके अलावा माखीजा हॉस्पिटल से भी 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर जिले के तीन डॉक्टरो को भी कोरोना ने अपने गिरफ्त में ले लिया है। जिनमे बिल्हा के 61 वर्षीय मेल और 52 फीमेल वर्षीय डॉक्टर सहित डबरीपारा निवासी 66 वर्षीय मेल डॉक्टर भी शामिल है। इसके अलावा तारबाहर थाना से 48 वर्षीय पुलिसकर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में शुक्रवार को पॉजिटिव मरीज हेमू नगर साईं मंदिर मोपका,कोटा ,रामनगर रतनपुर ,साईं नगर ,जूना बिलासपुर,, तारबार थाना, परसदा, गंगानगर ,,यदुनंदन नगर ,सरकंडा ,तखतपुर ,तोरवा ,भारती नगर ,चकरभाठा, रामा वर्ल्ड गतौरा ,27 खोली ,सूर्य विहार ,,लिंक रोड, तखतपुर ,उसलापुर, खपरगंज, व्यापार विहार, मंगला, बेलगहना कोटा ,रिस्दा, मस्तूरी ,राजेंद्र नगर ,,कपिल नगर, रेलवे ऑफिसर कॉलोनी ,विनोबा नगर ,लिंगियाडीह, नेहरू चौक ,अभिषेक विहार, मटियारी ,तखतपुर , बिल्हा,मस्तूरी सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। इस बीच राहत की बात यह है कि बीते 24 घन्टो में जिले के 198 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिसके साथ अब जिले में कोरोना से इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 13646 हो गई है। जबकि अब भी 779 मरीज जिले में एक्टिव है, जिनका उपचार चल रहा है। 

कोरोना से मौत के मामले में बड़ी राहत,,बीते 24 घन्टो में जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या रही शून्य..

न्यायधानी में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच शुक्रवार को मरीज के मौत के मामलों में आंशिक राहत मिली है। जहाँ बीते एक पखवाड़े में शुक्रवार को पहली बार जिले में कोरोना से एक भी मरीज की मौत दर्ज नही की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घन्टे में जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या शून्य रही है। हालाकि अब तक जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 243 पर टिकी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...