बिलासपुर

कानन बन रहा वन्य जीवों के लिए कब्रगाह, नही थम रहे मौत के सिलसिले…..फिर एक नर तेंदुए की हुई मौत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिले के कानन पेंडारी मिनी जू में फिर एक वन्य जीव की मौत हुई है, इससे पहले भी लगातार किसी न किसी जानवर की मौत हो चुकी है। वही इस बार 17 वर्षीय नर तेंदुए की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वर्षो से यह नर तेंदुआ जिसका नाम रवि था, कानन आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है, लेकिन अब उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। कानन प्रबंधन के अनुसार तेंदुए की औसत उम्र ही यही होती है, लिहाज़ा यह मौत प्राकृतिक है, इसके बावजूद तेंदुए का ईलाज किया जा रहा था और एक्सपर्ट की सलाह ली जा रही थी, लेकिन मंगलवार की शाम तेंदुए ने दम तोड़ दिया।

सोमवार को हुई थी चीतल और घायल लकड़बग्घे की मौत….

मंगलवार को नर तेंदुए की मौत से एक शाम पहले आपसी संघर्ष में घायल एक नर चीतल की भी मौत कानन में हुई थी, इसके अलावा कटघोरा क्षेत्र से एक घायल लकड़बग्घे को भी कानन लाया गया था जिसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। 

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...