रायपुर

फूफा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, आपसी विवाद के बाद योजना बनाकर दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

रायपुर – मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के धनेली गांव से सामने आया है जहाँ फूफा ने ही अपने भतीजे पर टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक धनेली स्थित गौठान में मृतक किरण तोंडर और उसका फूफा मयाराम गिलहरे एक साथ चौकीदारी का काम करते थे। बताया गया कि मयाराम गिलहरे शराब का आदी था। इस दौरान दोनों फूफा-भतीजा के बीच विवाद होता रहता था। इससे तंग आकर किरण तोंडर ने गांव के सरपंच से इसकी शिकायत कर दी, जिसके चलते सरपंच ने मयाराम गिलहरे को नौकरी से निकाल दिया।

मयाराम के काफी आग्रह करने पर सरपंच ने उसे फिर से नौकरी पर रख लिया, लेकिन अगले ही दिन यानी शुक्रवार रात दोनों फूफा भतीजे के बीच फिर लड़ाई हो गई। जिसमे मायाराम ने किरण को जान से मारने की योजना बना ली। इसके बाद आधी रात को मयाराम गहरी नींद में सो रहे किरण के पास टंगिया लेकर पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी फूफा मयाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब