बिलासपुर

जुएं के मेले में पुलिस की छापेमारी, 5 प्रकरणों में 52 जुआरी गिरफ्तार… लाखों रुपए भी हुए जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आंवला नवमी पर मंगलवार को कोटा के कोरी बांध में जुआरियों का मेला लगा था। यहां बिलासपुर संभाग से विभिन्न लोग पहुंचे थे। जहाँ पुलिस ने दबिश देकर लाखो का जुआ पकड़ा है। यही नही इस छापेमारी कार्यवाही में जुआ के 5 प्रकरण में 52 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि आंवला नवमी पर हर साल की तरह इस बार भी कोटा क्षेत्र के कोरी बांध के जंगल में सुबह से जुआरियों का मेला लगा रहा। क्षेत्र में अलग-अलग फड़ लगाकर जुआ खेला जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर अधिकारियों ने कोटा पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर दोपहर को अतिरिक्त बल के साथ पुलिस ने घोंघा जलाशय के पास छापेमारी की कार्यवाही की। जिसमे 5 फड़ में जुआ खेल रहे 52 जुआरियों को गिरफ्तार कर दो लाख 44 हजार 930 रुपए जब्त किया गया। एकाएक पुलिस का छापा पड़ने से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। जिससे बचने लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों को पुलिस ने दौड़ा कर गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि आंवला नवमी में यहां जुआ खेलने दूर-दूर से लोग आते हैं। जिसको लेकर पुलिसिया कार्यवाही होने के बाद भी हर वर्ष यहाँ जुआरियों का मेला सजता है।

error: Content is protected !!
Letest
मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ... बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत,