छत्तीसगढ़रतनपुर

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ रतनपुर माघी मेला

दिलीप राय के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसके साथ सात दिवसीय मेला संपन्न हुआ

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

महामाया की धार्मिक नगरी रतनपुर में सात दिवसीय माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला का आयोजन 19 फरवरी से किया गया था । 25 फरवरी को गायिका गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर के द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गई । इसके बाद दिलीप राय के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । जिसके साथ सात दिवसीय मेला संपन्न हुआ ।
रतनपुर के एतिहासीक सती स्थल पर माघी पूर्णिमा का परम्परागत मेला तथा मंडी स्थल पर प्रदर्शनी लगायी गयी थी। मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आये तथा संध्या आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द उठाया । मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई । इनके कार्यक्रम के समाप्ति पश्चात दिलीप राय के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया । सात दिवसीय इस भव्य और ऐतिहासिक मेले का समापन बीते तहसीलदार सुनील अग्रवाल तथा नगरपालिका अध्यक्ष आशा सुर्यवंशी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ ।

शानदार कार्यक्रम झूमते रहे लोग

छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोक गायिका गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर के लोक गीतों को सुनकर मेला मंच परिसर में उपस्थित हजारों लोग झूम उठे। मेले में यह पहला अवसर था जिसमे लोग श्री कृष्ण भजन,होली गीत तथा अन्य छत्तीसगढ़ी गीतों में पूरे समय झूमते रहे ।

दर्शकों से खचाखच भरा था मैदान

माघी पूर्णिमा एवम आदिवासी विकास मेला के समापन अवसर पर आमंत्रीत लोक गायिका गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर को सुनने और देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे,मंडी स्थल में आयोजित कार्यक्रम स्थल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था ।

सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

रतनपुर पुलिस ने लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया किया था । आरक्षी केंद्र रतनपुर थाना प्रभारी स्वयं ईसकी कमान संभाले हुए थे ।

बड़ा हादसा टला

मौत की कुआं का खेल दिखाते समय कुए के अंदर दो बाइक फिसल कर गिर गई । जिसमें दोनों बाइक सवारों को काफी चोटें आई । जिसके बाद प्रदर्शन रोक दिया गया।

प्रशस्ति पत्र बांटा

नगर पालिका रतनपुर के द्वारा सांस्कृतिक मंच के पास जिले के विभागों के द्वारा अपनी अपनी स्टाल लगाया गया था। जहां पर उनके द्वारा विभाग के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई । सात दिवसीय मेला पूर्ण होने के बाद नगर पालिका रतनपुर के द्वारा मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रतनपुर सुनील अग्रवाल के हाथों से उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ...