जांजगीर चाँपा

चोरी की 05 मोटर सायकल सहित आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में लगातार हो रही थी बाइक की चोरी

जांजगीर चाँपा देवेंद्र निराला

जांजगीर चाम्पा – थाना बाराद्वार क्षेत्र में लगातार मोटर सायकल चोरी की घटना सामने आ रही थी। जिस पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर जांजगीर चांपा से प्राप्त दिशानिर्देश थाना बाराद्वार से टीम गठित कर चोरी गये मोटर सायकल एवं अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार बस्ती निवासी नारायण उर्फ टांडिया चोरी की मोटर सायकल को खपाने के मकसद से ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर ग्राम बाराद्वार बस्ती पहुंचकर नारायण उर्फ टांडिया की तलाश की गई और जिसे गांव के बड़े नहर पुल के पास पकड़ा गया । जिसे मोटर सायकल चोरी करने के संबंध में पूछताछ करने पर पहले वह पुलिस को गुमराह करने लगा, जिसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर 05 नग मोटर सायकल को बाराद्वार,भागोडीह एवं सक्ती टाउन से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर क्रमश हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG11MA9204 , हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG10EP9240 , हीरो ग्लैमर क्रमांक CG11CD4158 , हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG1100718, हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG11AL9297 बरामद कर वाहन मालिक की तलाश की जा रही है । आरोपी नारायण उर्फ टांडिया पिता सोनाऊ राम उम 25 वर्ष निवासी बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश सिह राठौर थाना प्रभारी , प्र.आर.यशवंत राठौर , प्र.आर.बलदेव सिह , आर . नरेंद्र राठौर , विकास बरेठ , म.आर.हेमलता राठौर , सैनिक श्याम राठौर का विशेष योगदान रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...