बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- जिले 100 का आंकड़ा नही हो रहा कम, फिर मिले 100 से अधिक नए पॉजिटिव मरीज….लगातार लोग आ रहे संक्रमण की चपेट में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में गुरुवार को 106 नए संक्रमितो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे 105 मरीज बिलासपुर जिले के रहवासी है। तो वही एक मरीज दूसरे जिले का रहने वाला है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 16043 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सर्वाधिक 57 मरीज शहरीय इलाको से चिन्हित किए गए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिल्हा से 11,कोटा से 15,मस्तूरी से 16,तखतपुर से 6 नए संक्रमित मिले है। पॉजिटिव मरीजो में एकबार फिर मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,एनटीपीसी कर्मी,हाईकोर्ट कर्मचारी,निजी स्वास्थ्य कर्मी रेल्वे कर्मचारी सहित अन्य शामिल है। जिनमे हाईकोर्ट परिसर से 22 वर्षीय फीमेल,कोटा रेल्वे कॉलोनी से 49 और 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इधर आरबी हॉस्पिटल से 57 वर्षीय मेल और 48 फीमेल भी संक्रमित पाए गए है। साथ ही चाटींडीह निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब इनके संपर्क में आने वाले लोगो की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा तखतपुर ब्लॉक के सीएचसी में एक साथ आधा दर्जन मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमे चार मेल और दो मरीज फीमेल है। जिनकी उम्र क्रमश 30,54,50,8,52 और 20 वर्ष है। इसके साथ पॉजिटिव मरीज जयंती नगर ,अशोकनगर ,मल्हार  ,गंगानगर, यदुनंदन नगर ,देवरीखुर्द ,जयरामनगर , बिल्हा, चकरभाठा ,लगरा, हाई कोर्ट, रतनपुर, हरदी ,रामा ग्रीन सिटी, सरकंडा ,जरहाभाटा ,,मसानगंज ,,मंगला,, तिफरा, कपिल नगर, उसलापुर ,राजकिशोर नगर ,सीपत ,आर बी हॉस्पिटल, रॉक, मस्तूरी ,,,कोटा तखतपुर,, क्रांति नगर,, ओम नगर,, सोन गंगा कॉलोनी ,सीएससी तखतपुर ,,सीएससी रतनपुर, चाटींडीह,गीतांजलि सिटी महामाया,, उषा हाइट्स ,उसलापुर सहित अन्य जगहो से मरीजो की पहचान की गई है।आपको बता दे गुरुवार को 151 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 14858 हो गई है। जबकि अब भी जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 923 हो गई है। जिनका उपचार अभी जारी है।

एक संक्रमित मरीज की हुई मौत..

गुरुवार को जिले में उपचार के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। हालाकि इस बीच राहत की बात यह है। कि गुरुवार को जिले के एक भी मरीज की मौत नही हुई है। जिस मरीज की मौत हुई है वह भी दूसरे जिले का रहने वाला है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 262 हो गई है। गुरुवार को जांजगीर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत महादेव हॉस्पिटल में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए पूर्व में परिजनों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहाँ गुरुवार दोपहर 3 बजे उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
NH-130 पर खड़े ट्रेलर से 270 लीटर डीजल चोरी...कोनी थाना में फिर सक्रिय हुआ गिरोह, अवैध शिकार का खौफनाक अंजाम... नदी में करंट बिछाने वाले युवक की मौत तखतपुर में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच लापरवाही, खुले में फेंकी गईं मृत मुर्गियां… कुत्ते नोच-नोचकर खा... मस्तूरी:- रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जुटी पहचान में मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी...