बिलासपुर

आबकारी विभाग आई एक्शन मोड में, की गई छापेमारी की कार्रवाई….बड़ी मात्रा में कच्ची शराब सहित महुआ लहान जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी छापेमारी की कार्रवाई शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा की गई है, क्षेत्र में अवैध हाथ भट्ठी कच्ची शराब बनाने और बेचने के लिए कुख्यात तखतपुर क्षेत्र के सोनबंधा में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर के निर्देशानुसार,उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी टी.पी.भुसाखरे के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में तीन ग्रामीणों के घर छापेमारी की गई है, जिसमें 500 लीटर महुआ हाथ भट्ठी शराब और 25000 किलोग्राम महुआ लहान को जब्त करने में सफलता मिली है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मामले में तीन आरोपियों शैलेन्द्र अनंत पिता शिव अनंत उम्र 19 वर्ष, परमेश्वर पिता नैनाराम अनंत उम्र 38 वर्ष और रेखा बाई पिता श्रीराम उम्र 35 वर्ष निवासी सोनबंधा को पकड़ा है, जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गौरतलब है आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से कच्ची शराब बनाने वाले आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,