रतनपुर

पत्नी की बीमारी और दुर्व्यवहार से आक्रोशित पति ने की नृशंस हत्या, लाठी से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – मानिसक रूप से विक्षिप्त पत्नी से परेशान पति ने शुक्रवार को उसे तड़के दोपहर मौत के घाट उतार दिया। फिर आत्मग्लानि होने पर खून से लथपथ थाने पहुँच आत्मसमपर्ण कर दिया। बताया जा रहा है यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदइयाँ का है जहाँ रहने वाले सब्जी व्यवसाई ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परमेश्वर साहू की पत्नी पुर्णिमा साहू मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जिसे ठीक कराने के लाख कोशिशों के बाद भी पूर्णिमा की बीमारी ठीक नही हो सकी। जिस वजह से वह अपना आपा खो कर पति के साथ गाली गलौज और झगड़ा किया करती थी। इसी तरह वह शुक्रवार को भी अपने पति परमेश्वर को बुरा भला कह कर गाली गलौज करने लगी। काफी देर समझाईश के बाद भी पूर्णिमा चुप नही हो रही थी। जिससे परमेश्वर साहू के सब्र का बांध टूटा और उसने पास में रखे लाठी से पूर्णिमा की पिटाई शुरू कर दी।

रोज रोज के झिकझिक से आक्रोशित परमेश्वर ने सालो का गुस्सा महिला के ऊपर निकाल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। कुछ देर बाद जब पूर्णिमा बेसुध हो गई तब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। लेकिन तब तक देर हो चुकि थी। पुर्णिमा की सांसे थम चुकि थी, जिससे हताश परमेश्वर सीधे रतनपुर थाने पहुँच सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद मौके में पहुँच पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस पूरे मामले में आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...