रायपुर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, मौके पर ही दो लोगों की मौत तीसरा घायल….सभी बिलासपुर जिले के रहने वाले

रमेश राजपूत

धरसीवां – सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के सांकरा ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वही ठोकर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया है, मौजूद लोगों ने 112 को सूचना, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, घायल को हॉस्पिटल भेजने के साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना सांकरा अंडर ब्रिज के पास सुबह 8:00 बजे के करीब हुई जहाँ आरती दास नामक युवक बाइक में उरला से सवार होकर अपने भाइयों के साथ सिलतरा क्षेत्र के फैक्ट्री में काम के लिए निकले थे सांकरा अंडर ब्रिज के पास अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक क्रमांक सीजी 04 सीएच 8445 को ठोकर मार दी, जिसमें दो लोगों की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई,

वही एक युवक घायल हो गया, घायल युवक का नाम आरती दास पिता सुंदर दास 20 वर्ष, वही मृतक का नाम भगवानदास पिता सुंदर दास 35 वर्ष करगी रोड कोटा निवासी वही दूसरे मृतक का नाम मोहनदास पिता डोमारी दास 32 वर्ष रतनपुर क्षेत्र के मझगवा गांव के निवासी थे।

error: Content is protected !!
Letest
सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल