छत्तीसगढ़रतनपुर

कलयुगी गुरु का कारनामा, जुआ खेलते पकड़ाया प्रधान पाठक

सभी जुआड़ियों को पकड़कर रतनपुर थाना ले जाया गया जिनके खिलाफ पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

नए थाना प्रभारी श्याम कुमार सिदार के रतनपुर थाना में चार्ज लेने के बाद वर्षों से चल रहे जुए फड़ पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई । जिससे रतनपुर क्षेत्र के जुआ खेलने वालों के बीच में हड़कंप मच गया । ग्राम खैरा में पुलिस ने नौ जुआडी़यो को पकड़कर 52 पत्ती ताश के साथ 6400 रुपये नगदी रकम जुए की फड़ पर जप्त तक की है । वही सभी जुआड़ियों को पकड़कर रतनपुर थाना ले जाया गया । जिनके खिलाफ पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है ।
रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचल रतनपुर बेलगहना मार्ग किनारे खैरा में कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा था । जिसकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली । तब उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नव पदस्थ थाना प्रभारी श्याम कुमार सिदार के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर छापामार कार्रवाई की ।

जहां पर पुलिस ने लाल साय पिता रुहगु राम मधुकर उम्र 56 वर्ष मिडिल स्कूल प्रधान पाठक ओछिना पारा रतनपुर, देव चरण सिंह पिता बुधराम राजपूत उम्र 48 वर्ष खैरा, तीरीथ राम पिता गिरवर सिंह गोड़ 55 वर्ष खैरा, कंवल सिंह पिता फागुन सिंह गोड़ उम्र 50 वर्ष चपोरा, नेतराम यादव पिता छतु राम उम्र 55 वर्ष खैरा, निर्मल दास पिता सोनू दास उम्र 32 वर्ष खैरा शत्रुघन पिता लाखन सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष खैरा अमरनाथ पिता लखन साहू उम्र 32 वर्ष खैरा विश्वनाथ पिता झंगलु गोड़ उम्र 66 वर्ष शिवपुर कोरबा निवासी को गिरफ्तार किया । वहीं जुए की फड़ पर से 52 पत्ती ताश के साथ 6,400 रुपये नगदी रकम जप्त किया। जिसके बाद सभी जुआड़ियों को रतनपुर पुलिस थाना लाया गया । जहां पर इनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!
Letest
NH-130 पर खड़े ट्रेलर से 270 लीटर डीजल चोरी...कोनी थाना में फिर सक्रिय हुआ गिरोह, अवैध शिकार का खौफनाक अंजाम... नदी में करंट बिछाने वाले युवक की मौत तखतपुर में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच लापरवाही, खुले में फेंकी गईं मृत मुर्गियां… कुत्ते नोच-नोचकर खा... मस्तूरी:- रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जुटी पहचान में मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी...