बिलासपुर

सवारी से भरी बस जा भिड़ी ट्रेलर से, बड़ी संख्या में लोग हुए घायल….एम्बुलेंस की मदद से सभी सिम्स रिफर

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – खोंगसरा से बिलासपुर सवारी लेकर आ रही बस गतौरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, सामने से आ रही एक ट्रेलर से हुई इस भिड़ंत में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स रवाना किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुष्पराज सर्विस की बस खोंगसरा से सवारी लेकर बिलासपुर लौट रही थी, जो अभी गतौरी के पास पहुँची ही थी कि

ओवर टेक के चक्कर में सामने से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 आर 1766 से आमने सामने जा भिड़ी, दुर्घटना इतनी भीषण हुई कि बस और ट्रेलर दोनों के ही सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए वही बस में सवार 8 लोग घायल हो गए।

तत्काल मौके पर पहुँची 112 और 108 कि मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स रवाना कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध शिकार का खौफनाक अंजाम... नदी में करंट बिछाने वाले युवक की मौत तखतपुर में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच लापरवाही, खुले में फेंकी गईं मृत मुर्गियां… कुत्ते नोच-नोचकर खा... मस्तूरी:- रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जुटी पहचान में मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला