रतनपुर

गंगोत्री से रामेश्वरम तक की पैदल यात्रा…जलाभिषेक करने निकले दो युवक…4 महीनों में पूरी करेंगे यात्रा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिहार के मोतिहारी जिले के ग्राम पद्मेकर व चम्पापुर थाना पताही निवासी दो युवक गंगोत्री से पवित्र गंगा का जल लेकर पदयात्रा कर रामेश्वरम में जलाभिषेक करने निकले हैं। जो आज यात्रा करते हुए रतनपुर पहुँचे।पांच महीने यानी 155 दिन में इन्होंने करीब 32 सौ किलोमीटर की दूरी तय कर ली है. चार महीने में रामेश्वरम तक की यात्रा पूरी कर लेने का भरोसा जताया है.

बिहार के मोतिहारी जिले के ग्राम पद्मेकर निवासी सुधांशु कुमार सिंह व चम्पापुर थाना पताही निवासी पवन कुमार झा इन अयोध्या, गंगोत्री, प्रयागराज होते हुए रामेश्वरम तक की पदयात्रा कर रहे हैं. गुरुवार की शाम वे रतनपुर पहुंचे. पवन ने बताया उन्होंने पदयात्रा 11 मार्च 2022 को अपने गांव से शुरु की है.

अयोध्या होते हुए वे विभिन्न तीर्थों व धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए वे गंगोत्री पहुंचे. यहाँ से पवित्र गंगा जल लेकर वे प्रयागराज होते हुए रामेश्वरम की यात्रा पर हैं. रामेश्वरम में वे पवित्र गंगा जल से अभिषेक करेंगे पांच महीने चल कर उन्होंने करीब 32 सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी की है. इसी तरह यात्रा चलती रही तो रामेश्वरम पहुंचने में उन्हें चार महीने और लग जाएंगे.

यात्रा के दौरान देश के विविध हिस्सों में उन्हें रोचक अनुभव भी मिले हैं. इसी के चलते उन्होंने तिरंगा भी थाम लिया है.

error: Content is protected !!
Letest
अवैध शिकार का खौफनाक अंजाम... नदी में करंट बिछाने वाले युवक की मौत तखतपुर में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच लापरवाही, खुले में फेंकी गईं मृत मुर्गियां… कुत्ते नोच-नोचकर खा... मस्तूरी:- रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जुटी पहचान में मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला