रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में देर रात मिले और 70 कोरोना पॉजिटिव, आज कुल 478 केस, तो 8 की हुई मौत…कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14000 के पार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर– प्रदेश में देर रात 70 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जिनमें रायपुर से 44, बिलासपुर से 14, राजनांदगांव से 4, दुर्ग से 2, बेमेतरा, महासमुंद, कोरिया, सूरजपुर, कांकेर और अन्य राज्य से 1- 1 मरीज शामिल है, वही देर रात दो और लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है, जिनमें रायपुर संजय नगर निवासी 64 वर्षीय पुरुष और 61 वर्षीय महिला शामिल है, जिनके मौत के साथ ही आज 8 लोगों की मौत और प्रदेश में अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है।

न्यायधानी में देर रात 13 और नए मरीजो की हुई पहचान..

गुरुवार देर रात जिले के शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से 13 नए मामले सामने आए है। जिनमे बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र से 12 और बिल्हा ब्लॉक से एक मरीज शामिल है। पॉजिटिव आए मरीजो में मगरपारा में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले है। जिनमे तीन पुरुष जिनकी उम्र 58,28,50 के साथ 25 और 26 साल की महिला शामिल है। यह सभी पूर्व में मगर पारा में ही मिले एक संक्रमित महिला के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए है। साथ ही चांटीडीह लतेला बाड़ा में रहने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमे 37 वर्षीय पुरूष और 29 व 31 साल की महिला सहित 5,8,6 साल के मासूम भी सम्मिलित है। इसके अलावा कतियापारा की 28 वर्षीय महिला और बिल्हा ब्लॉक के ग्राम लगरा की 14 साल की किशोरी भी कोरोना के जद में आई है। इन मरीजो में किसी भी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है। यानि कि यह सभी पूर्व में संक्रमित मरीजो के संपर्क में आकर ही कोरोना संक्रमित हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,