मस्तूरी

एक बार फिर सक्रिय हुए धान चोर, खलिहानों की रेकी शुरू….किसान हुआ शिकार, हजारों की फसल पार

उदय सिंह

मस्तूरी – जैसे ही धान कटाई की शुरुआत हुई है, उसके बाद ही फिर से धान चोरी करने वाले सक्रिय हो गए है, जो मिसाई के बाद रखे गए धान की फसल को मौका मिलते ही पार करने से पीछे नही हट रहे है। ऐसे ही एक किसान की फसल अज्ञात चोरों ने खलिहान में बने कमरे का ताला तोड़कर पार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एरमसाही के रहने वाले किसान लखनलाल पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि धरसाखार स्थित उसके खेत के पास तीन मकान में रखे लगभग 30 क्विंटल धान को अज्ञात चोर बीती रात ताला तोड़कर चोरी कर लिए है। प्रार्थी ने बताया कि उसने एक कमरे में 52 कट्टी और दूसरे कमरे में 93 कट्टी धान को रखा था जिसकी चोरी हुई है, चोरी गई फसल की अनुमानित कीमत 49000 रुपए है, जिसका नुकसान किसान को हुआ है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी