बिलासपुर

शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…मौके पर पहुँचे पटवारी को घेरकर दी जान से मारने की धमकी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा तहसील अंतर्गत आने वाले सेमरिया में स्थल निरीक्षण करने पहुँचे पटवारी से 4 आरोपियों ने कॉलर पकड़कर मारपीट की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी, वही कार की चाबी और मोबाइल भी लूट लिया गया था, जिससे प्रार्थी पटवारी की जान पर बन आई थी, मौके पर काम अधूरा छोड़कर ही उन्हें भागना पड़ा जिनकी ही शिकायत पर पुलिस ने 1 महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि 18.04.2024 को प्रार्थी तरुण कुमार साहू, पटवारी सेमरिया, तहसील कोटा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की तहसीलदार कोटा के आदेश के परिपालन में आवेदक भगवान सिंह निवासी करका के नाम पर अंकित ग्राम सेमरिया में स्थित भूमि के स्थल निरीक्षण हेतु 02 कोटवार, आवेदक एवं अनावेदक के उपस्थिति में मौका जांच कर रहा था की जांच के दौरान रामकुमार पिता सुखनंदन, आरती पति रामकुमार ग्राम सेमरिया, राम कुमार के साढू महेश गेरे निवासी अमने, रामकुमार के बड़ साला भागवत चतुर्वेदी निवासी रानीसागर कोटा मौके पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए गाली गलौज कर तेरे जैसे कई पटवारी आये और गए कहते हुए कालर पकड़कर धक्का मुक्की करने लगे मौके की स्थिति को देखते हुए, कार्य को बीच में रोक कर पंचनामा तैयार करने लगा। उनके द्वारा पंचनामा तैयार करते समय पुनः गाली गलौज करने लगे। जिसके कारण कार्य को स्थगित कर दोनों कोटवारों के साथ अपने वाहन क्रमांक CG 10 BP 9988 में बैठकर वापस आने प्रयास किया।

किंतु उक्त लोगों के द्वारा कार के सामने आकर कार के दरवाजा को तोड़ने की कोशिश करने लगे। जिसको मना करने के लिए मैं कार से बाहर आया तो मेरा मोबाइल एवं कार की चाबी को उनके द्वारा छीन लिया गया। कार के चाबी एवं मोबाइल को कुछ देर बाद वापस मांगने पर पुनः गाली गलौज करते हुए वापस दे दिया गया एवं मुझे झूठा केस में फंसाने की धमकी देते हुए आज के बाद दोबारा इस गांव सेमरिया या रास्ते में दिखे तो जान से मारकर काट कर फेंक देंगे की धमकी देने लगे। उसके बाद मैं अपनी जान बचाकर वापस आ गया। उक्त घटना होने से मानसिक रूप से काफी डरा हुआ हूं एवं उनके धमकी को सुनकर मुझे एवं मेरी जान माल को खतरा है। मेरे साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना कर सकता है। प्रार्थी के आवेदन पेश करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त आरोपियों की पतासाजी कर घेराबंदी कर कार्यवाही किया गया। उक्त चारों आरोपी रामकुमार अनंत पिता स्व. सुखनंदन अनंत, आरती अनंत पति रामकुमार अनंत, भागवत चतुर्वेदी पिता भोलाराम, महेश गेरे पिता बाबूलाल को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह,उ.नि. ओंकारधर दीवान,स.उ.नि. नेहरू राम साहू, ओंकार बंजारे, प्र.आर.सनत पटेल, आरक्षक खेमंत पाल, संजय श्याम,धीरज जायसवाल का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: एक फरार आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार…तीन की तलाश में पुलिस क... कोटा:- हस्ताक्षर का खेल, जिंदगी भर की कमाई पर डाका! अनपढ़ किसान से हस्ताक्षर कराकर बेच दी 4 एकड़ जमी... बिलासपुर: रफ्तार के राक्षस ने छीनी बुजुर्ग की सांसें, पीछे से मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक पर ग... बुके नहीं… बुक दीजिए: जन्मदिन पर पुस्तक भेंट कर दिया ज्ञान और सकारात्मक सोच का संदेश शराब के नशे में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला...लहूलुहान पिता ने भाग कर बचाई जान, बिलासपुर:- रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने घर में लगाई फांसी...मौत की वजह तलाश रही पुलिस, फ़िल्मी स्टाईल में रतनपुर-कोटा मार्ग पर लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार... दो बाइक और नकदी बरामद कलमीटार नहर के पास फिल्मी अंदाज में लूट...बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को बनाया निशाना 'मैं परेशान हूं' ... सुसाइड नोट छोड़ नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या...फंदे पर लटका मिला शव ऑपरेशन 'आघात' में जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी... 552 किलो गांजा, तीन कारें सहित दो तस्कर गिरफ्तार