पेण्ड्रा

पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर तीन बच्चों के साथ खुद कूदी कुँए में….आखिर क्या वजह बनी इस दर्दनाक घटना की

रमेश राजपूत

पेंड्रा – पहले पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल किया फिर अपने तीन बच्चों के साथ खुद कुँए में कूद गई, इस दर्दनाक घटना में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई तो वही ग्रामीणों ने तीनों बच्चों और महिला को बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा थानांतर्गत ग्राम पंचायत आमाडाँड़ के आश्रित गाँव डोंगरापारा में यह दिल दलहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ की रहने वाली विद्या पैकरा ने अपने पति अनुरूप पैकरा पर धारदार हथियार से हमला कर तीन बच्चों को कुएँ में फेंककर खुद भी कुएँ में कूद गई।

जिसकी जानकारी आसपास के रहवासियों को लगी जिसके बाद लोगों ने कुएं में उतरकर पहले तो तीनों बच्चों को निकाला और महिला को भी कुएं से निकाला। जिसके बाद महिला फिर से दूसरे कुएं में कूद गई जिसे ग्रामीणों ने फिर निकाला और 112 को फोन किया। जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल पति, तीनों बच्चे और महिला को लेकर पेंड्रा के जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वही बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है जिनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है साथ ही आरोपी महिला को थाने लाया गया है और पुलिस के द्वारा पूछताछ किया जा रहा है

वही महिला के परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि पारिवारिक समस्या के साथ-साथ महिला पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी जिसका इलाज भी कराया जा रहा था। जिसके बाद तड़के सुबह महिला ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...