महासमुंद

400 नग बेशकीमती हीरा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक पाॅवर ग्लास, तौल मशीन, मोबाईल जप्त

रमेश राजपूत

महासमुंद – पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिलें के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों, अवैध शराब, जुआ, सट्टा अवैध पादक पदार्थ आदि पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। इसी दौरान 06 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि पिथौरा क्षेत्र के ग्राम टेका के पास एक व्यक्ति बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसे को रखा है एवं बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है, सूचना को गंभीरता से लेते हुये। पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल महासमुन्द तथा थाना पिथौरा पुलिस की टीम को कार्यवाही करने निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर शिवा आईटीआई नेशनल हाईवें 53 के पास ग्राम टेका पहुचे जहाॅं एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा, पूछताछ करने पर वह अपना नाम भारत भोई पिता पतिराम भोई उम्र 40 वर्ष निवासी टेका थाना पिथौरा, महासमुन्द का रहने वाला बताया।

जिससे पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देता रहा। उक्त संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर भारत भोई के पेंट के जेब से एक सफेद पोलिथीन में रखे निला रंग के प्लास्टिक पोलिथीन में गुलाबी रंग के कागज से लिपटा बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसे मिला। जिसके संबंध में कोई दस्तावेज नही होने पर उक्त बहुमूल्य खनिज रत्न हीरा जैसा 400 नग वजनी 09.560 ग्राम कीमति करीबन 10,00,000/- रुपए को जप्त किया गया। महासमुन्द जिले में पूर्व में भी हीरा तस्करी की कार्यवाही की जा चुकी है। इतनी बड़ी तादात में हीरा जप्त कर प्रथम बार महासमुन्द जिले में कार्यवाही की गयी है। इस प्रकार का हीरा गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र के पायलीखण्ड खदान से उत्खनन किया जाता है जिसे चोरी कर लोगों द्वारा बेचा जाता है। जिसकी मुम्बई व सूरत के मार्केट में बहुत डिमाॅड होती है और इसे तराशने के बाद इसकी कीमत और भी कई गुना कीमत बढ जाती है। आरोपी के विरूध्द थाना पिथौरा में धारा 41, 379 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब