बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाईवा में लगी भीषण आग…यूनिवर्सिटी परिसर में बड़ा हादसा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी खाली करते समय एक हाईवा अचानक हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हाईवा का नंबर CG 10 BJ 4727 है, जो निर्माण स्थल पर सामग्री उतार रहा था। मिली जानकारी के अनुसार गिट्टी खाली करने के दौरान हाईवा का डंपर ऊपर उठते ही पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन (11 KV) के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही तेज चिंगारी के साथ वाहन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और हाईवा धू-धू कर जलने लगा। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के समय हाईवा चालक की सूझबूझ और सतर्कता से एक बड़ा जनहानि का खतरा टल गया।

चालक ने स्थिति भांपते ही तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार