बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- संक्रमण की रफ्तार में फिर आई तेजी, 71 नए पॉजिटिव मरीज़ो की हुई पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की रफ्तार एकबार फिर बढ़ने लगी है। जिसका अंदाजा इसी से लाया जा सकता है कि बीते कुछ हफ़्तों में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ते क्रम में रही है। वही बीते 24 घन्टो में जिले से 71 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल मरीजो की संख्या 20217 हो गई है। जिनमे से शहरीय इलाको से 58 मरीजो की पहचान की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 13 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर गुरुवार को जिले में मेडिकल स्टाफ,रेल्वकर्मी,एसईसीएल कर्मचारी सहित अन्य कोरोना के गिरफ्त में आए है। गुरुवार को पॉजिटिव मरीज राजीव विहार ,,दयालबंद ,,विद्यानगर,, व्यापार विहार,, सीएमपीडीआई कॉलोनी ,,ओम नगर ,,,विवेकानंद नगर ,,मोपका,, कोटा ,,मस्तूरी ,,वासुदेव क्लीनिक,, सरकंडा,,, तेलीपारा ,,राजकिशोर नगर ,, मल्हार ,,विनोबा नगर,, महमंद,लखाराम ,,,पुराना बस स्टैंड ,,जेल लाइन ,,,गनियारी ,,बंधवापारा,, वंदना हॉस्पिटल मंगला ,,बंगाली पारा सरकंडा ,,,कोटा ,,,मस्तूरी बिल्हा और तखतपुर सहित अन्य इलाकों से चिन्हित किए गए हैं। वही गुरुवार को 80 मरीज ठीक हुए है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 19386 हो गई है। हालाकि अब भी जिले में 534 एक्टिव मरीज है, जिनका उपचार चल रहा है। 

संक्रमितो के मौत के मामले में आई कमी..

गुरुवार को जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या शून्य रही,बीते 24 घन्टे में जिले से एक भी संक्रमितो की मौत नही हुई है। हालाकि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 297 तक हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा