रायपुर

एक पत्नी के रहते दूसरी से शादी, कई लड़कियों से संबंध, पत्नी की शिकायत पर डीजीपी ने आशिक मिज़ाज टीआई को किया सस्पेंड….

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश के डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज समाधान कार्यक्रम में बैकुंठपुर टीआई विमलेस दुबे की शिकायत मिलने पर तत्काल निलंबित कर दिया है। समाधान सेल में विमलेस दुबे की पत्नी ने शिकायत की थी कि उसके रहते हुए पति ने दूसरी शादी कर ली है. शिकायत में उसने कहा कि उसके पास पति की दूसरी शादी के पर्याप्त सबूत हैं। इसके साथ ही एक अन्य महिला ने भी शिकायत की थी कि विमलेस दुबे ने उसे शादी का झांसा दिया है और उसके साथ शादी नहीं की है। समाधान में शिकायत मिलते ही डीजीपी अवस्थी ने विमलेस दुबे को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के निर्देश जारी किये हैं। बता दें कि टीआई विमलेश दुबे की पत्नी एवं अन्य महिलाओं ने उसके विरूद्ध शिकायत की थी कि विमलेश के एक साथ कई महिलाओं के साथ संबंध हैं और शादी की है। जिसके बाद डीजीपी ने सख्त कार्रवाई करते हुये निलंबन आदेश जारी कर दिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान