बिलासपुर

वार्ड 47 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी विमला यादव में शुरू किया जनसम्पर्क, पहुँच रही जनता के द्वार…मिल रहा समर्थन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-निकाय चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशी अपने-अपने वार्डो में घर-घर सम्पर्क करने में जुट गये हैं। मोहल्ले के युवाओं के अलावा अपने दोस्तों के साथ जहां पुरूष प्रत्याशी जनसम्पर्क पर जोर दे रहे हैं। वहीं महिला प्रत्याशी परिवार की महिला सदस्यों के साथ घर-घर दस्तक देकर महिलाओं से आत्मीयता बढ़ाने के साथ समर्थन मांग रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पंडित रामगोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 47 कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्याशी विमला यादव द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में घर-घर घुम कर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने विन्रम अपील की है। आपको बता दे कांग्रेस ने पंडित रामगोपाल तिवारी वार्ड क्रमांक 43 से विमला यादव को टिकिट देकर अपना भरोसा जताया है। साफ छवि,शिक्षित और मिलनसार प्रत्याशी विमला यादव को पार्टी द्वारा चुने जाने से पंडित रामगोपाल तिवारी वार्डवासियों में खुशी की लहर है। इसका असर मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी विमला यादव के जनसंपर्क के दौरान मिला। जहाँ मोपका के गोड़पारा भाटापारा के जनता ने उनका समर्थन करने आश्वस्त किया।

उपेक्षित क्षेत्र को विकास के पथ पर ले जाने प्रतिबद्ध विमला..

बिलासपुर शहर के परिसीमन से पूर्व मोपका और चिल्हाटी ग्राम पंचायत के क्षेणी में आते थे। जिसमे ग्रामीणों की पूर्वर्ती समस्या सड़क,बिजली, पानी को लेकर हमेशा ही उपेक्षित रहे है। लेकिन हालहि में परिसीमन होने के बाद इन दोनों ग्राम पंचायत को नगर निगम में शामिल कर लिया गया है। जिससे क्षेत्र के विकास की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में पंडित रामगोपाल तिवारी वार्ड को विकास के पथ पर ले जाने कांग्रेस प्रत्याशी विमला यादव ने निकाय चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है, ताकि जनप्रतिनिधि के रूप में भविष्य में कांग्रेस प्रत्याशी विमला यादव विकास कर सके।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...