बिलासपुर

शिक्षिका के सुने मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना….ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस की नाक में दम करने वाले चोर फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है, रोजाना किसी न किसी मकान में ताले टूट रहे है, इस बार अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के सुने मकान को निशाना बनाया है और सोने चांदी के साथ नगदी पर हाथ साफ कर दिया है, मिली जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी आशा दुबे शिक्षिका है, जिनके पिता के देहांत होने पर वही परिवार सहित अपने मायके पास ही दूसरे मोहल्ले में रहने चली गई थी, इसी दौरान 9 से 10 जुलाई के बीच अज्ञात चोरों ने सुने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे 04 जोड़ी सोने का टाप्स, सोने की 04 नग अंगुठी, 01 सोने का चैन, 01 नग सोने का मंगलसूत्र, 04 नग सोने का लाकेट लगा मंगलसूत्र, चांदी की पायल 03 जोडी, 01 नग चांदी का सिक्का, कुल कीमती करीब 1,20,000/- रूपये तथा नगदी रकम 20,000/- रूपये कुल कीमती 1,40,000/- रूपये को चोरी कर फरार हो गए। मामले में प्रार्थिया ने सिरगिट्टी थाने पहुँचकर इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान