रायपुर

मामूली विवाद पर बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, घटना से क्षेत्र में सनसनी….आरोपी भाई गिरफ्तार

रमेश राजपूत

तिल्दा – तिल्दा-नेवरा में हुए हत्याकांड ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस जघन्य हत्या का आरोपी कोई और नही बल्कि मृतक का सगा बड़ा भाई है जिसने शौच के लिए बैठे अपने सगे छोटे भाई को टंगिया मारकर मौत के घाट उतार दिया।वही इस मामले में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई टुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार टुकेश यादव और महेश्वर यादव दोनों सगे भाई हैं। टुकेश बड़ा है और महेश्वर छोटा। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, लेकिन मामला शांत हो गया। रात करीब 9 बजे महेश्वर शौच के लिए मैदान की तरफ चला गया। टुकेश उसके पीछे टंगिया लेकर निकला और महेश्वर जब शौच के लिए बैठा हुआ था, तभी टुकेश ने उस पर टंगिया से हमला कर दिया। कई बार वार करने के बाद भी उसकी सांसे चल रही थी, लेकिन बेरहम टुकेश को उस पर तरस नहीं आया और वह घर आ गया।बताया जा रहा है कि दोनों भाई की मानसिक स्थिति ठीक नही थी, महेश्वर अक्सर उससे इस बात के लिए झगड़ा करता था कि उसने उसे स्कूल नहीं जाने दिया। बुधवार रात भी इसी बात को लेकर भाईयों के बीच झगड़ा हुआ था। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,