छत्तीसगढ़बिलासपुर

जिला अस्पताल के बाद सिम्स पर भी मरीजों से पैसे वसूलने का आरोप, आरोपी नर्स मामले में लीपापोती करने में जुटी

सिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है

सत्याग्रह डेस्क

जिला अस्पताल के बाद अब सिम्स पर भी मरीजों से अवैध तरीके से पैसे वसूलने के आरोप लग रहे हैं। जाहिर सी बात है कि जिला अस्पताल और सिम्स में अधिकांश वे ही मरीज आते हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। लेकिन हैरानी इस बात की है कि ऐसे मरीजों से भी उगाही करने में अस्पताल के स्टाफ गुरेज नहीं करते । इस बार चकरभाटा अचानक पुर निवासी सेवती गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि उनके पति तुकेश्वर गोस्वामी पिछले 3 दिनों से सिम्स के बर्न वार्ड में भर्ती हैं । सेवती ने बताया कि पति के ड्रेसिंग के लिए वार्ड बॉय भरत लाल रोज 50 रुपये ले रहा है। वही नर्स अंजू साहू लगातार तीन दिनों से रोज सौ रुपए वसूल रही है ।इस बारे में जानकारी के बाद सेवती गोस्वामी ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव बाबा के समर्थक मोनू आशीष अवस्थी को इसकी जानकारी दी ,जिन्होंने अस्पताल पहुंचकर नर्स से पूछताछ की तो पहले तो नर्स ने आरोपों से साफ इंकार कर दिया और फिर अपना बचाव करते हुए कहने लगी कि उसने पैसे चाय पत्ती और शक्कर के मांगे थे। खुद को घिरते देख नर्स अंजू साहू आशीष अवस्थी के सामने पैसे वापस करने लगी। टिकेश्वर गोस्वामी की पत्नी सेवती गोस्वामी ने इस मामले में सिम्स अधीक्षक पी के पात्रा को लिखित शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि ऐसे कर्मचारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए ताकि वह अन्य मरीजों के परिजनों के साथ ऐसी अवैध वसूली दोबारा ना की जाये। सिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...