कोटा

न्यायधानी के इस क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में हुआ बड़ा खुलासा,,,पढ़िए पूरी खबर

जुगनू तंबोली

बिलासपुर-कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरदर में बीते दिनों हुई हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने ग्रामीण के हत्या के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुरदर में रहने वाला महंगू राम बैगा की उनके पड़ोसी राम सिंह बैगा और शिव कुमार बैगा के साथ पुरानी दुश्मनी थी। जिनके बीच अक्सर विवाद हुआ करता था, वही पुरानी रंजिश का बदला लेने राम सिंह और शिव कुमार ने गुरुवार शाम महंगू राम बैगा के घर पहुँचे। जिससे दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमे सुनियोजित तरीके से राम सिंह और शिव कुमार में डंडे से जमकर पिटाई कर दी।

जिससे महंगू राम को गंभीर चोटें आई थी। कुछ ही समय मे महंगू की सांसे थम गई। जिसे गांव के ही बलराम ने गांव के सरपँच को सूचना दी। जिसके बाद सरपँच ने स्थानीय पुलिस को इसकी खबर दी। इस बीच मौके पर पहुँची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जहाँ पुलिस ने जांच में पाया कि राम सिंह और शिव कुमार ने ही मृतक महंगू राम बैगा के हत्या के वारदात को अंजाम दिया है। लिहाजा पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...