मल्हार

जन जागरण रैली का भव्य आयोजन, श्री राम भक्तों में दिखा उत्साह …मंदिर निर्माण के लिए सहयोग अभियान

उदय सिंह

मल्हार-धर्म नगरी मल्हार में श्री राम मंदिर के निर्माण हेतु जन जागरण के लिए विशाल बाइक रैली का आज आयोजन किया गया ।नेता प्रतिपक्ष ठा. सुरेंद्र सिंह क्षत्री की अगुवाई में विशाल बाइक रैली डिडनेश्वरी मंदिर प्रांगण से डीजे के साथ निकाली गई।

रैली मुख्य मार्ग से होते हुए बुधवारी चौक ,स्कूल चौक ,देवांगन मोहल्ला से होते हुए मेला चौक, मल्हार नगर के मुख्य द्वार से होते हुए बुढीखार जैतपुर के रास्ते केवट पारा, मेन रोड से वार्ड क्रमांक 6 होते हुए वापस डिडनेश्वरी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई।

पूरा मल्हार नगर युवकों की टोली और सैकड़ों बाइक से जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। विदित हो कि इससे पहले भी मल्हार में 15 दिनों से सुबह भजन कीर्तन के साथ गलियों का भ्रमण रोज किया जाता है। जन जागरण हेतु युवकों की टोली घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर हेतु समर्पण राशि देने के लिए जागरूक कर रही है और विभिन्न आयोजन चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज बाइक रैली का सफल आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतः मल्हार युवा सम्राट ग्रुप के युवाओं सहित ,अरविंद सोनी,आशुतोष पांडेय, अरविंद साहू, राजकुमार वर्मा ,अनिल पांडेय, संजय पांडेय, पप्पू पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी, डाकेश्वर वैष्णव

ठा.धर्मेंद्र सिंह, कामता वर्मा ,ठाकुर प्रकाश सिंह ,ठाकुर अतुल सिंह ,अजित सिंह,शंकर सिंह,सुशिल चौबे, महेंद्र श्रीवास ठाकुर सूरज सिंह,ठा.सुरेश सिंह, आकाश पांडे, अजय कैवर्त अंकेश पाण्डे सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे

ठा. सुरेंद्र सिंह क्षत्री द्वारा बताया गया कि आज रात भर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए विभिन्न कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है, तथा दिनांक 31 जनवरी को नगर में घर का भ्रमण करके श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि एकत्रित किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार,