छत्तीसगढ़बिलासपुर

आधी दुनिया को बिलासपुर का सलाम ,10 मार्च को “पिंक बिलासा रन” हाफ मैराथन का आयोजन

नारी शक्ति के सम्मान एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस मैराथन में पुरूष-महिला समेत सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैंबिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्यअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम द्वारा दिनांक 10 मार्च,रविवार को 5 कि.मी.का हाॅफ मैराथन आयोजित किया जा रहा है,जिसका नाम “पिंक बिलासा रन” रखा गया है। यह मैराथन 10 मार्च की सुबह 5.30 बजे से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग लिंक रोड, राजेंद्र नगर,नेहरू चौक से नया पुल पार करते हुए मां महामाया चौक से पुराने पुल,रिवर व्यू उसके बाद स्व.लखीराम अग्रवाल आॅडिटोरियम वाले मार्ग से होते हुए वापस पुलिस ग्राउंड में समाप्त होगी। इससे पूर्व सुबह पुलिस ग्राउंड में आधे घंटे की डांसिंग एक्सरसाइज “जुंबा” का भी आयोजन रखा गया है।नारी शक्ति के सम्मान एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस मैराथन में पुरूष-महिला समेत सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। स्मार्ट सिटी एवं ननि द्वारा किए जा रहे इस आयोजन को लेकर शहरवासी उत्साहित है । इस विषय में नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के संदेश देने एवं लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही शहर में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी है। इस मैराथन में कमिश्नर ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...