जांजगीर चाँपा

इधर चल रही थी वाहनों की चेकिंग,,उधर ट्रक ने रौंद डाला महिला को,, चेकिंग से बचने के चक्कर में ले ली महिला की जान

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा-जिले में आरटीओ की चेकिंग से बचने एक ट्रक चालक ने गलत तरीके से ओवरटेक करते हुए महिला को कुचल दिया घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद गांव की है । दरअसल करनौद गांव के करीब आरटीओ की टीम के द्वारा ट्रकों के कागजात चेक किए जा रहे थे जिसकी वजह से सड़क पर ट्रकों की लाइन लग गई थी । इसी दौरान एक ट्रक चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करते हुए आरटीओ चेकिंग से बचने का प्रयास किया।

जिसकी चपेट में एक बाइक आ गई घटना में बाइक में सवार संतोषी बाई नामक महिला जो कि अपने भाई के साथ मायके से ससुराल करनोद लौट रही थी,वही ठीक गांव के मुहाने पर ट्रक के पहिए के नीचे दब गई , जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया,

इस घटना के बाद आरटीओ की टीम भी मौका पाकर भाग निकली, जिन्हें ग्रामीणों ने दौड़ाया भी,आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे फिलहाल प्रशासन की टीम ग्रामीणों को समझाइश देने में लगी है ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...