बिलासपुर

फिर न्यायधानी में पकड़ी गई मध्यप्रदेश की शराब…बेखौफ जारी है तस्करी का अवैध खेल, आबकारी विभाग को मिली सफलता दो तस्कर गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में इन दिनों शराब तस्करों की आमद तेज हो गई है जहां मध्यप्रदेश की शराब को खपाने की कोशिश शराब तस्कर कर रहे है, जिन पर बिलासपुर जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी अपनी नजर बनाए रखे हैं जिससे लगातार जिले में अवैध शराब तस्करी के मामले का खुलासा हो रहा है।हाल ही में बिलासपुर का एक युवक बड़ी मात्रा में महंगी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आबकारी विभाग के सहायक उपनिरीक्षक मुकेश पांडे की अहम भूमिका रही थी, वहीं अब एक बार फिर मध्य प्रदेश की शराब को न्यायधानी में खपाने घूम रहे दो आरोपियों को आबकारी विभाग ने गिरफ्तार किया इनके पास से 33 नग गोवा की शराब जप्त की गई है।
बता दें आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर के दिशा निर्देश पर आबकारी के सहायक उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की मदिरा बिक्री करने वालो को 33 नग मध्य प्रदेश की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सुकृत खांडे पिता जनकराम उम्र 25 निवासी लाखासार और गोलू उर्फ मार्कडेय पिता मनराखन निवासी लाखाराम के पास से 33 नग मध्य प्रदेश की गोवा विस्की शराब और  केटीएम मोटर वाहन बाइक क्रमांक CG 10 AY 4836 को भी ज़ब्त किया गया है।  साथ ही अन्य प्रकरण के फरार आरोपी रंजीत कुर्रे पिता पुनका कुर्रे 28 वर्ष निवासी सोनबंधा को भी जेल दाखिल किया गया। आपको बता दे कि 7 दिसंबर 2020 को फरार आरोपी द्वारा अपमानित कार्य को संविधान के ख़िलाफ़ किया गया जिसके लिए इस अभियुक्त के ख़िलाफ़ 34(1)34(2)42(च) के तहत कार्यवाही की गई उक्त मामले में अभियुक्त फरार था जिस मामले की कार्यवाही के दौरान अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,