जांजगीर चाँपा

कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने खुद भी खाया जहर, आरोपी पति गैंग रैप व हत्या का है मुजरिम, पैरोल पर आया था घर

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के आरोप में सजायाफ्ता युवक प्रकाश कहरा बीती रात पत्नी कृति देवी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही जहर पी लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात होने के कारण कल शव का पंचनामा नहीं हो पाया है आज प्रक्रिया पूरी कर पोस्ट मार्टम कराया गया।  हत्या की वजह भी फिलहाल स्पष्ट लेकिन चरित्र शंका पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल मुख्यालय के वार्ड नं. 13 मे प्रकाश कहरा का घर है। पुलिस के अनुसार प्रकाश पर पूर्व में श्रम न्यायालय के पास हुए एक सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोप था। इस आरोप में उसे सजा हो चुकी है, जो सेंट्रल जेल बिलासपुर में था। वह कुछ दिन पहले ही पेरोल पर अपने घर आया था। उसे 9 फरवरी को वापस सेंट्रल जेल जाना है।

शनिवार की रात उसने पत्नी कृति कहरा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जिस समय घटना हुई उसके घर में कोई नहीं था। इसके बाद उसने खुद जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब मृतका के छोटे बेटे को जानकारी हुई तो उसने अपने अन्य रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...