रतनपुर

रफ़्तार का कहर:- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ग्रामीणों को मारी ठोकर, मौके पर एक की मौत दो घायल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के बेलतरा मेन रोड में देर शाम एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को सामने से ठोकर मार दिया जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई वही दो अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें डायल 112 की टीम द्वारा एम्बुलेंस से रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक हरनमूड़ी बेलतरा के निवासी है, जो देर शाम बिलासपुर की ओर से अपने ग्राम लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलटी 5065 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,

जिससे गंभीर चोट लगने की वजह से युवक फिरतुराम पिता संतराम उम्र 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गई, वही अशोक धुरी और एक अन्य घायल हो गए। जिनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मामले में रतनपुर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है वही अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,