सीपत

चालक से पिकअप वाहन और नगदी की लूट…सीपत के सोंठी जंगल मे 3 से 4 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोंठी के जंगल मे बीते 9 सितंबर की शाम 3 से 4 आरोपियों ने पिकअप किराये में लेकर सामान लाने का झांसा देकर पिकअप वाहन और चालक से नगदी की लूट को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस प्रार्थी चालक राजन महरा निवासी डबरीपारा, हरदीबाजार कोरबा की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। जिसमें प्रार्थी चालक राजन महरा ने बताया कि 15 दिन पहले अपने गांव से हरदी बाजार अपने फूफा भोला प्रसाद महरा के घर काम की तलाश में आया था अपने फूफा भोला प्रसाद महरा के पिकअप वाहन क्रमांक एम पी 18 जेड सी 3368 को चला रहा था 09.09.2024 को हरदी बाजार अंबेडकर चौक में अपने पिकअप वाहन को लेकर खड़ा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति करीबन 4.00 बजे शाम को आया मुंह में काले रंग का मास्क पहना हुआ था सिर में काले रंग की टोपी पहना था मेरे पास आकर गाड़ी को किराए में ले जाने हेतु बात किया सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा जाना है बोल 1000 किराया दूंगा बोला मेरे द्वारा कम किराया होना बोलने पर वह किलोमीटर के हिसाब से रुपए देने की बात बोलकर गाड़ी में बैठकर हरदी बाजार अंबिका ट्रेडर्स ले गया जहां से एक पानी टंकी सिंटेक्स गाड़ी में लोड किया करीबन शाम 05:00 बजे हरदी बाजार से जेवरा जाने के लिए निकले थे हरदी बाजार से बोईदा गए जहां मनोज हार्डवेयर दुकान से 05 बोरी सीमेंट लिया उसे भी गाड़ी में लोड कराया, मेरे द्वारा रात्रि होने की बात बोलने से थोड़ा दूर और बचा है चलो तुम्हें किलोमीटर के हिसाब से ज्यादा रुपए दूंगा बोलकर ग्राम सोठी के जंगल तरफ के रास्ते में ले गया बीच-बीच में वाहन को रोककर बहाने बनाकर गाड़ी से उतर कर दूर जाकर वह मोबाईल फोन से किसी से बात करता था जो उससे पूछने पर मुझे लगातार गुमराह कर रहा तथा ग्राम सोठी के पास जंगल रोड पर करीब रात्रि 07:30 बजे पहुंचे तो वह गाड़ी को रुकवाकर टायलेट जाने का बहाना कर जंगल के अंदर तरफ चला गया जो कुछ समय बाद 3-4 और लोगों के साथ गाडी के पास आया तथा मुझे गाड़ी से उतार कर मारने पीटने की धमकी देकर जंगल के अंदर मुझे ले गए जहां सभी मिलकर मेरा मोबाइल फोन जिसके कव्हर में 220 रुपये नगदी रकम रखा हुआ था को लूटकर एक आदमी अपने पास रख लिया तथा मुझे धक्का देकर जंगल में छोड़कर मेरे पिकअप मालवाहक क्रमांक एम पी 18 जेड सी 3368 को लूटकर वे सभी भाग गये। जिसकी कीमत करीब 07 लाख रुपये एवं मोबाईल रियलमी कपनी का जिसकी वर्तमान कीमत करीब 6000/ रूपये है तथा नगदी रकम 220 रूपये है घटना के बाद मैं डरा सहमा रोड पकड़कर करीब 2 किलो मीटर आगे गया जहां एक घर मिला वहां पर मैं घर वाले को अपने साथ हुई घटना को बताया तथा उससे मोबाईल फोन मागकर घटना की जानकारी अपने परिजन फूफा भोला प्रसाद महरा को दिया। मामले में पुलिस ने 3-4 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,