महासमुंद

एक करोड़ से अधिक के बहुमूल्य रत्न पुलिस ने किया जब्त, जिले के इस क्षेत्र में खपाने पहुँचा था तस्कर…हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले में बेशकीमती रत्नों की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है आपको बता दें बीते दिनों ही पुलिस ने कीमती हीरे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था वही एक बार फिर जिले में बड़ी कार्यवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनो से सूचना मिल रही थी कि सरायपाली बसना व पिथौरा क्षेत्र में भारी मात्रा में रत्न का अवैध व्यापार किया जा रहा हैै। दीगर राज्यों से बहुमूल्य रत्न लाकर सरायपाली, बसना, महासमुन्द क्षेत्र में खपाया जा रहा है। पुलिस की टीम को त्वरीत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका बसना के सराफा माॅर्केट के पास पहुचे जहाॅं एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग का बैग रखा हुआ सोहन सोनी ज्वेलर्स दुकान में खड़ा था जिसे पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम भूपेन्दर सिंह चौहान पिता नारायण सिंह उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड नं0 5 मोहल्ला खेड़ा चकबंदी के पास हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ0प्र0 का रहने वाले बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो काले बैग से अलग-अलग पैकेटों में विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न कुल 2600 नग मिला जिसकी मुल्य लगभग 1,00,00,000/- रूपयें है। विभिन्न प्रकार के रत्न कुल 2600 नग को मौके पर जप्त किया गया।

आरोपी के विरूद्ध थाना बसना में अप धारा 102 जौ.फौ के तहत कार्यवाही गयी है। आरोपी से उक्त विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न कुल 2600 नग के बारे पूछताछ करने पर बताया कि यह रत्न वेनु गोपाल जेन्स जौहरीबाजार जयपुर, राजस्थान से लाकर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, ओडिशा राज्यों घुम-घुम कर ज्वेलरी दुकानों में बेचता है उक्त रत्नों का अपने पास किसी प्रकार का खरीदी बिक्री का एवं रत्न से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज नही होना बताया।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...