बिलासपुर

सिम्स मरच्यूरी में डेड बॉडी के नाम पर अवैध वसूली का मामला….चौकी प्रभारी सस्पेंड

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीते एक पखवाड़े से विवादो में रहे सिम्स के चौकी प्रभारी को आखिरकार सस्पेंड कर दिया गया है। चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ए एसआई ढोला राम मरकाम को निलंबित कर लाइन भेज दिया है। आपको बता दे पूर्व में केरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि मृतक दुर्गेश कुमार टंडन के पीएम रिपोर्ट के लिए परिजनों से सिम्स चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम द्वारा पैसों की मांग की गई थी।

वही बीते दिनों कोटा ब्लॉक के ग्राम रिंगरीगा के सरटीया परिवार ने भी सिम्स चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम पर आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक 64 वर्षीय गणेश सिंह सरटीया के पीएम कर डेड बॉडी देने के नाम पर उन्होंने 500 रुपए की मांग की थी। जिसकी खबर मीडिया में प्रसारित की गई। जिससे पुलिस की जमकर किरकरी हुई। जिसके बाद पूर्व में हुए शिकायत के आधार पर सिम्स चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल निलंबित कर दिया है। इधर इस मामले में परिजनों से 300 रुपए की मांग करने के आरोप में सिम्स के ठेका कर्मचारी राकेश मौर्या के खिलाफ भी सिम्स हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा कार्यवाही करने की बात सामने आ रही है। बहरहाल देखना होगा कि इन कार्यवाही से सिम्स परिसर में कितना सकारात्मक परिवर्तन होगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...