बिलासपुर

जिले में फिर 229 क्विंटल धान किया गया जब्त, अब तक 1 हजार 230 क्विंटल से अधिक धान और 16 वाहन की हो चुकी है जब्ती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन के विरूद्ध सघन कार्यवाही जारी है। सोमवार को जिले में खाद्य, मंडी और राजस्व विभाग के संयुक्त टीम द्वारा 229 क्विंटल धान जब्त किया गया और अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे 1 वाहन को भी जब्त किया गया। साथ ही 8 प्रकरण भी दर्ज किये गये।
धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के लिये सघन जांच एवं कार्यवाही करते हुए अब तक जिले में 1230.92 क्विंटल धान जब्त किया गया है। साथ ही अवैध परिवहन करने वाले 16 वाहन भी जब्त किये गये हैं। संयुक्त टीम द्वारा 40 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। राजस्व अधिकारी एवं मंडी उपनिरीक्षक की टीम ने रतनपुर में इस दौरान 60 बोरी धान अवैध रूप से राईस मिल ले जाते वक्त जब्त कर थाना में सुपुर्द किया।

साथ ही मस्तूरी में अग्रवाल स्टोर में धान जब्त कर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तहसीलदार तखतपुर के नेतृत्व में मंडी अधिकारियों द्वारा पंकज राईस मिल खपरी और शिवशंकर राईस मिल तखतपुर में फर्म का स्टाक जांच किया गया। जिसमें पंकज राईस मिल में 319 क्विंटल धान स्टाॅक में कम पाया गया। वहीं शिवशंकर राईस मिल तखतपुर में 34 क्विंटल धान अधिक पाया गया। दोनों फर्मों पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी