बिलासपुर

प्रेमिका के परिजनों ने घर मे घुसकर प्रेमी के साथ की मारपीट, गंभीर हालत में युवक पहुँचा रिपोर्ट दर्ज कराने

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक सनसनीखेज वारदात सकरी थाना क्षेत्र में सामने आई है जहां नेचर सिटी में रहने वाले एक युवक को प्रेमिका के घर वालों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीट दिया, बताया जा रहा है की प्रेमिका चांपा में रहती है. जिसके घर वाले आज सुबह बिलासपुर पहुंचे और नेचर सिटी में रहने वाले प्रेमी के घर का दरवाजा तोड़ के जबरन उसके घर घुसकर युवक को लात घुसा डंडे और बेल्ट से मारपीट की, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया है। वही जब घायल युवक इस बात की रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंचा तो पुलिस मामला दर्ज करने के बजाए युवक को समझौता करने का दबाव बनाया गया,पर प्रेमी युवक प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग करता रहा।

इस पूरे मामले में सकरी पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है क्योंकि पीड़ित युवराज सिंह जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो उन्होंने अपराध दर्ज करने के बजाए युवक के ऊपर ही दबाव बनाने लगी।

सूत्रों की मानें तो नेचर सिटी में रहने वाले युवराज सिंह का चांपा निवासी प्रियंका से पिछले 15 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी बीच 11 फरवरी को प्रियंका सोना उससे मिलने नेचर सिटी आई और 12 फरवरी को वह साथ में ही नेचर सिटी में युवा के साथ रुकी थी, जिसके बाद 13 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे प्रियंका के माता-पिता और भाई सहित अन्य लोग युवक के घर पहुंच गए और आओ देखा ना ताव युवक के ऊपर बरस पड़े, और प्रियंका सोना को अपने साथ ले गए, जबकि प्रियंका के उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी। युवराज का कहना है कि प्रियंका उसके साथ रहना चाहती इसके बावजूद युवती के परिजन प्रियंका को जबरन अपने साथ ले गए, पर सकरी पुलिस युवाक के बताएं बयान पर कार्यवाही करने के बजाय प्रियंका के परिवार की तरफ से एट्रोसिटी लगवाने की बात कह रही है। जिससे सकरी पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठना तो लाजमी है।वही अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले युवक को न्याय मिल पाता है या नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज