बिलासपुर

बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित… प्रशासन ने जारी किया वैकल्पिक रूट

जुगनू तंबोली

बिलासपुर– रतनपुर–बेलगहना–गौरेला-पेंड्रा–अमरकंटक मार्ग पर ग्राम बांसाझाल स्थित मुख्य पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से रविवार को यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे फिलहाल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिया की मरम्मत और यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। हालांकि, मार्ग को पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।प्रशासन ने छोटी गाड़ियों और छोटी बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है।

इसके तहत रतनपुर से बांसाझाल घटना स्थल के पहले दाहिनी ओर मुड़कर बारीडीह बस्ती होते हुए मुख्य मार्ग से गौरेला-पेंड्रा पहुंचा जा सकता है। यह मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए उपयुक्त बताया गया है। इसके अलावा अन्य वाहनों के लिए रतनपुर शनिचरी चौक से जूना शहर, जोगीपुर चौक, अमाली, कंचनपुर होते हुए बेलगहना रोड तथा रतनपुर–कोटा–बेलगहना–पेंड्रा मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षा की दृष्टि से केवल अधिकृत वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है। साथ ही, यातायात सामान्य होने तक पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...