रतनपुर

कर्ज से परेशान व्यवसायी ने दी जान… दुकान के भीतर फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश,

रमेश राजपूत

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखराम के बाजार चौक में स्थित एक दुकान के भीतर व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यवसायी दीपक कुंभकार ग्राम लखराम का ही निवासी है जिसकी बाजार चौक में जुते चप्पल की दुकान है, जो रविवार की सुबह भी दुकान आया और दुकान खोलकर बैठा था, जिसने आस पास के दुकानदारों से मुलाकात भी की थी, लेकिन अचानक उसने अपने दुकान के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जैसे ही घटना की जानकारी आस पास के लोगो को हुई उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी,

मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अपनी कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि व्यवसायी कर्ज से परेशान था उसने दो जगहों से लोन ले लिया था, लेकिन व्यवसायिक दिक्कतों की वजह से क़िस्त नही चुका पा रहा था, आशंका जताई जा रही है कि उसने कर्ज से परेशान होकर ही आत्महत्या की है, फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी