बिलासपुर

महिला को अंधविश्वास में फंसा दो युवकों ने लगाया हजारों का चूना, किस्मत बदलने का दिया झांसा और हो गए रफ्फूचक्कर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – निजी नर्सिंग होम में काम करने वाली एक नर्स के साथ आज दो युवकों ने अंधविश्वास का झांसा देकर हजारों का चूना लगा दिया अपने आप को ठगा सा महसूस करती हुई नर्स ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार नर्स सुमति ताम्बे हॉस्पिटल से घर जा रही थी तभी देवकीनंदन चौक के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास पतंजलि दुकान का पता पूछने के बहाने पहुँचे और उनके मांथे की लकीर पढ़ने का भरोसा दिया और बताया कि अगले 4 दिनों में उनके नाती और उनके ऊपर बहुत बड़ा संकट आने वाला है,

जिसे वह दूर कर सकता है ऐसा बोलकर उसने जो भी सोने चांदी के जेवर और नगदी रखे है उसे हाथ मे पकड़ने कहा फिर उसे अपने हाथ मे ले लिया और कुछ कदम चलने कहा इसी बीच दोनों युवक फरार हो गए। महिला ने इस दौरान अपने सोने का चेन कीमती 60 हजार रुपए और 3 हजार रुपए नगद को हाथ मे पकड़ा था जिसे लेकर आरोपी रफ्फूचक्कर हो गए। अपनी तरह का यह अलग ही मामला है, जिसमे दिन दहाड़े बातों में फंसा और अंधविश्वास का झांसा देकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। फ़िलहाल मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है महिला के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,